Posts

मन का सार:कविता

 बूँद की तलाश एक बूंद के लिए किसान तकता आसमान है। श्यामल नीरद घनघोर देख हर्षित जान - प्राण है । नभ से बही निर्झरी , भिगोती सब का मन है। नित्य क्रिया की पूर्ति, नहीं संभव बिना जल है । धरा भर आँचल में अमृत, बाँटे नदी सरोवर। घड़े-नाद भरे, पशु-पक्षी विचरते तृप्त हो कर। बचे जल जमा होते , प्यास बुझाते जन-जन की। जल वह अमृत है, जो देता तृप्ति अनंत जीवन की। नहीं मिले नभ को बादल, आये नहीं हरियाली। सूखा आँचल धरा का, बाँटे कैसे अमृत आली। वक्ष धरा का रीता, कहाँ से पाओगे जीवन। प्यासी दुनिया, प्यासे खग-मृग, प्यासा है मन। किसान बरबाद होगा, जल जाएंगे जब खेत। मर जाएंगे अरण्य, दिखेंगे चारों ओर रेत। वायु काली हो जाएगी , नली होगी अवरुद्ध । जीना दुश्वार होगा, दाने -दाने को होगा युद्ध । अस्त-व्यस्त जीवन होगा, फटा धरती का अंतर्मन । बचा कर एक बूंद जल, महसूस करोगे परिवर्तन। 5/9/19 साकार अतीत दिव्य पुंज क्षितिज से उतरा घर-आंगन रौशन हुआ कोना-कोना, दिल हुआ मगन। अंक में आया सुमन, फैला लिया आँचल। आशीष माँ का प...
विजय गाथा  खींचता  ठेला, फूलती  सांसें , बेदम जान  जीर्ण-काया , थरथराते पांव, फटे परिधान |  बेबस आँखें , तोलता बोझ कांपते हाथों में , पैरों  की ताकत से करता पहिया गतिमान |  भीड़ को चीरता बढ़ता आगे , होड़ लगाता मशीनी ताक़त से। फूलती नसें तन-बदन की झोंक दी बेबसी सारी अपनी। कर गया अभिमान ख़ुद पर जब पीछे रह गई लौह-धौंकनी। जीत का बिगुल बजा तकता नभ मानो सुन रहा विजय-ध्वनि।। मानव श्रम की श्रेष्ठता का प्रभावी ज़िक्र करती हृदयस्पर्शी अभिव्यक्ति. प्रशंसनीय शैली. कविता के ऐसे विषय मौलिकता की पहचान हैं. उत्कृष्ट रचना.